नदी में शव मिला

                              गोरखपुर ।गोरखपुर मंडल के बस्ती जिला अंतर्गत कप्तानगंज एरिया में रविवार को एक प्रेमीजोड़े का शव नदी में तैरता पाया गया।। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बस्ती जिले के कोठिया गांव स्थित मनोरा नदीम की सूरदास घाट के पास गांव वालों ने सुबह एक लड़के और लड़की का शव नदी में तैरते हुए देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शव को नदी से बाहर निकाला गया।