ग्रामीणों का पुलिस पर हमला, पुलिस का ग्रामीणों पर लाठीचार्ज ॽ

बरेली - करमपुर चौधरी गांव में लॉकडाउन तोड़ने वालों को पकड़ने गई  पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। बचाव में पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। 


दरअसल, लॉकडाउन उल्लंघन के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस करमपुर चौधरी गांव में गए थी। इसी बीच आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस और गांव वाले भिड़ गए। इसी बीच गांव वालों ने पुलिस के साथ मारपीट शुरू दी। अपने बचाव में पुलिस ने गांव वालों पर लाठीचार्ज किया। इस बवाल में 4 लोग घायल हुए है।



घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एएसपी के साथ पुलिस की टीमें गांव पहुंची। पुलिस 3 महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी के खिलाफ जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखी।